लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र, मानवाधिकारों को कुचल रही है भाजपा: महबूबा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:19 IST

Open in App

जम्मू, 14 नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भाजपा पर जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘अपने ही लोगों के साथ युद्ध’’ कर रही है।

मुफ्ती ने यहां कहा, ‘‘भाजपा सरकार अफगानिस्तान को समावेशी सरकार और मानवाधिकारों पर उपदेश देती है और कश्मीर में लोगों को जेल में डाला जाता है, संवैधानिक अधिकारों की मांग के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाता है। कश्मीर में भाजपा के लिए समावेश का मतलब केवल उन लोगों के लिए होता है जो इसके हिसाब से चलते हैं और इसके एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं।’’

पीडीपी प्रमुख जम्मू के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में पिछले दो दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ कई बैठकें कीं और रविवार को कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।

महबूबा ने कहा, ‘‘देश और दुनिया को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बहुसंख्यकवाद को कैसे लागू कर रही है। कैसे पार्टी दुनिया को लोकतंत्र, मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों पर उपदेश दे रही है और यह कैसे जम्मू-कश्मीर में मानवीय मूल्यों एवं लोकतंत्र को कुचल रही है।’’

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती शनिवार शाम सतवारी स्थित पीर बाबा की दरगाह गईं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos