लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सिद्धरमैया के ‘तालिबानी’ वाले बयान की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:08 IST

Open in App

मंगलुरु, 29 सितंबर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया द्वारा भाजपा को “तालिबानी” कहने पर बुधवार को उनकी आलोचना की और उन्हें “भयोत्पादक” (आतंकवादी) करार दिया। कतील ने कहा, “मुझे लगता है कि सिद्धरमैया खुद एक ‘भयोत्पादक’ (आतंकवादी) हैं। आज वह कांग्रेस में अनिश्चितता की स्थिति में हैं, जब भी वे ऐसी स्थिति में होते हैं तब ऐसा बयान देते हैं। उनकी संस्कृति तालिबानी है।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब सिद्धरमैया मुख्यमंत्री थे तब राज्य में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं। दीपक राव, शरद माड़ीवाला, प्रशांत पुजारी और कटप्पा जैसे हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा कि सिद्धरमैया के कार्यकाल में 24 हिन्दुओं की हत्याएं हुईं।

कतील ने कहा, “एटीएम मशीन पर एक महिला पर हमला हुआ, सुल्लिया में कॉलेज जाने वाली एक लड़की पर हमला हुआ। यह सब उनके कार्यकाल में हुआ, यह तालिबानी संस्कृति है। इसलिए मैं कहता हूं कि वह (सिद्धरमैया) ‘भयोत्पादक’ की तरह हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा हत्याएं, उगाही हुईं और प्रतिदिन गायों को काटा जाता था। उनकी नैतिकता कहां है?”

सिद्धरमैया ने भाजपा को रविवार को “तालिबानी” कहा था, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी। कतील ने कहा कि कांग्रेस एक “डूबता हुआ जहाज” है और उस पार्टी से बहुत से लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग