लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने लोगों को गुमराह करने के लिए नेकां, पीडीपी की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:54 IST

Open in App

जम्मू, 28 दिसंबर देश के रियल एस्टेट निवेशकों के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा 39 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर ‘‘भ्रामक और निराधार’’ बयान जारी करने का मंगलवार को आरोप लगाया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को आवास, होटल और वाणिज्यिक परियोजनाओं के विकास के लिए लगभग 19,000 करोड़ रुपये के 39 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करके देश के रियल एस्टेट निवेशकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश के दरवाजे खोल दिये।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने जम्मू में पहले जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट सम्मेलन का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद प्रभावित इस क्षेत्र में हमारे युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अनुकूल माहौल बनाने की सख्त जरूरत है।’’

गुप्ता ने कहा कि सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि देशभर से और यहां तक कि विदेशों के निवेशक जम्मू-कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने रियल एस्टेट निवेशकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश के दरवाजे खोलने के लिए प्रशासन पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया था कि यह क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने के लिए किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने दावा किया कि इन नेताओं ने अपने ‘‘निहित स्वार्थों’’ के लिए हमेशा भोले-भाले लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने पूछा, ‘‘अगर नेकां सरकार ने पाकिस्तान के निवासियों को बसाने के लिए अतीत में पहल की, तो वे आज देश के उन लोगों के साथ समझौते पर आपत्ति क्यों कर रहे हैं, जिनके जम्मू-कश्मीर में आने और निवेश करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए