लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चंद्रयान-2 पर ममता बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना की, तृणमूल कांग्रेस ने दिया भाजपा को जवाब

By भाषा | Updated: September 8, 2019 05:41 IST

शुक्रवार को विधानसभा में बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चंद्रयान-2 कार्यक्रम का श्रेय लेने की कोशिश में है। शनिवार को बनर्जी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके साहस के लिए बधाई दी।

Open in App

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर उस चीज में गलती निकाल लेती हैं जिसपर देश को गर्व होता है। वह मुख्यमंत्री द्वारा चंद्रयान-2 कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे।

शुक्रवार को विधानसभा में बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चंद्रयान-2 कार्यक्रम का श्रेय लेने की कोशिश में है। शनिवार को बनर्जी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके साहस के लिए बधाई दी। संवाददताओं से बात करते हुए घोष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को उन चीजों में गलतियां निकालने का शौक है जिस पर देश को गर्व होता है जैसे कि बालाकोट हवाई हमला, अनुच्छेद 370 का खत्म किया जाना और चंद्रयान-2 कार्यक्रम।

इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री राजीब बनर्जी ने कहा कि हमें इसरो और अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है लेकिन जिस तरह से भाजपा इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, हमें उस पर आपत्ति है। भाषा स्नेहा राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीचंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां