लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई मामले को लेकर विधानसभा में भाजपा ने किया जमकर हंगामा, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2023 16:56 IST

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज चौथे दिन भाजपा सदस्यों ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला मामले को लेकर जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर गए।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में हो रही बिहारी मजदूरों की हत्याओं को लेकर आज विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया।भाजपा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सबसे बड़ी बात यह है कि संसदीय कार्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों सदन के अंदर आए तक नहीं।

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज चौथे दिन भाजपा सदस्यों ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला मामले को लेकर जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर गए। दरअसल, तमिलनाडु में हो रही बिहारी मजदूरों की हत्याओं को लेकर आज विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने कानून-व्यवस्था और तमिलनाडु मामले को लेकर विरोध जताया और सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस मामले को शून्यकाल में उठाने को कहते हुए सदन की कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया। लेकिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के अपील को ठुकराते हुए वेल में आकर हंगामा किया गया। 

इतना ही नहीं विरोध जताते हुए रिपोटिंग टेबल पलट दिया गया और सदन में कुर्सियां पटकीं। इसके बाद कार्रवाई से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की तमिलनाडु के अंदर जिस तरह बिहारी लोगों के साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इसके बावजूद बिहार का मुख्यमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। 

सबसे बड़ी बात यह है कि संसदीय कार्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों सदन के अंदर आए तक नहीं। इसको लेकर जब हम लोगों ने सदन में जवाब मांगा तो कोई जवाब देने को तैयार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग इसका जवाब लेने के लिए आसन पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया, लेकिन वह सदन को ऑर्डर में लिए बिना जबरदस्ती सदन चलाने का नाटक कर रहे हैं। 

लोकतंत्र की मर्यादा को धूमिल कर रहे हैं। हम लोग आज बेरोजगारी के मसले को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव में लाए थे, लेकिन सरकार में बैठे लोग सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर डीजीपी और गृह सचिव को मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री ने इसको लेकर ट्वीट किया कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलितों को दी जाए 3 डिसमिल जमीन, राजद विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

भारतशादी के दौरान गाड़ी खींची और सोफा लूटा गया?, बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक ने उठाया पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की शादी का मुद्दा

भारतहत्या और बलात्कार से बिहार बेहाल, ‘गूंगी-बहरी’ सरकार?, विपक्षी दलों ने किया विधानमंडल में प्रदर्शन

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारतसारा देश जानता है आप ऐसे महामानव हो?, भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को पद्मश्री पुरस्कार मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया