लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव से पहले भाजपा पार्षद रवींद्र भोयर कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:00 IST

Open in App

नागपुर, 22 नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर से भाजपा पार्षद रवींद्र भोयर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि चार बार के पार्षद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व स्वयंसेवक भोयर को अगले महीने नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है।

भाजपा के गिरीश व्यास नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी हैं जिनका कार्यकाल जनवरी में समाप्त होगा। भाजपा ने पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की नागपुर से उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अभी तक नागपुर से अपने एमएलसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

यह पूछे जाने पर कि क्या रवींद्र भोयर एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नितिन राउत ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की सिफारिशों पर पार्टी आलाकमान द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जाती है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को पांच स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से छह सीटों के लिए मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण होगा। मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

खाली हो रही छह सीटों में मुंबई (2 सीटें) और कोल्हापुर, धुले-सह-नंदुरबार, अकोला-सह-बुलढाणा-सह-वाशिम और नागपुर से एक-एक सीट शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू