लाइव न्यूज़ :

भाजपा पार्षद रवि कांत शर्मा चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ जनवरी भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुने गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा पार्षद रवि कांत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी देविंदर सिंह बाबला को हराया।

उन्होंने कहा कि शर्मा को 24 में से 17 मत मिले जबकि बाबला को पांच वोट मिले और दो मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया ।

भाजपा प्रत्याशियों महेश इंदर सिद्धू और फरमिला ने चंडीगढ़ नगर निगम के क्रमश सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की।

शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने चल रहे किसानों के विरोध के मुद्दे पर चुनाव का बहिष्कार किया।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय सांसद किरन खेर अस्वस्थ होने की वजह से और कोविड-19 से संक्रमित भाजपा पार्षद हीरा नेगी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया ।

20 पार्षदों के साथ 27 सदस्यीय नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है, जबकि कांग्रेस के पास पांच पार्षद हैं। शिअद के पास एक पार्षद हैं। चंडीगढ़ भाजपा सांसद किरन खेर सदन की पदेन सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार कर हत्या, झाड़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला, एक आरोपी अरेस्ट

भारतVIDEO: अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, कोई रोक नहीं सकता, सीएम योगी

भारतबुजुर्ग महिला को मिला 10 साल पुराना न्याय: कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर दिलवाया जमीन का कब्जा

क्राइम अलर्टदेवास के सतवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग, दोनों गंभीर

भारतजानिए राजेश दंडोतिया: लिखी गई किताबें और जीते गए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

भारत अधिक खबरें

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतट्रैक रिकॉर्ड केवल भ्रष्टाचार और स्वार्थ?, ठाकरे बंधुओं के बीच गठजोड़ पर बोले सीएम देवेन्द्र फडणवीस, अस्तित्व बचा रहे हैं...

भारतमाफिया के सामने झुकना सपा की मजबूरी?, सीएम योगी बोले- पीडीए वाले पूजा पाल को न्याय नहीं दिला सके

भारतचुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है: संजय सिंह

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा