लाइव न्यूज़ :

वडोदरा में भाजपा पार्षद को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के एक पार्षद ने दावा किया है कि शहर में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण का मुद्दा उठाने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वीएमसी के वार्ड नंबर 10 से भाजपा पार्षद नितिन डोंगा ने गोत्री थाने में एक आवेदन देकर कर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसने बृहस्पतिवार रात उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन किया था।

पुलिस निरीक्षक बीजी चेतरिया ने कहा, ''हमें उनकी शिकायत एक आवेदन के रूप में मिली है और हमने अपनी जांच शुरू कर दी है।''

गोत्री पुलिस को दिए अपने आवेदन में, डोंगा ने कहा कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि ''यदि आप मस्जिद को ध्वस्त करते हैं, तो हम आपको जान से मार देंगे।''

वडोदरा शहर के तंदलजा इलाके में स्थित इस मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। यह वार्ड नंबर 11 में आती है।

डोंगा ने कहा, ''अवैध निर्माण के बारे में एक अभ्यावेदन मिलने के बाद, मैंने मौके का दौरा किया और पता चला कि नियम के अनुसार 6 मीटर मार्जिन छोड़ने के बजाय, केवल दो मीटर मार्जिन छोड़ा गया है, जबकि शेष 4 मीटर स्थान पर अतिक्रमण किया गया है। मैंने इस मुद्दे को वीएमसी की आम बैठक में उठाया और अतिक्रमण हटाने की मांग की।''

पार्षद ने कहा, ''दो दिन पहले, वीएमसी ने एक अंतिम नोटिस जारी किया था कि अगर मस्जिद का निर्माण कर रहे ट्रस्ट द्वारा सात दिनों के भीतर अवैध हिस्से को नहीं हटाया गया तो वे इसे ध्वस्त कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां