लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में बीजेपी ने बुलाई 'सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट', 2024 की लड़ाई डिजिटल तरीके से लड़ने की रणनीति बनी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2023 18:20 IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में उन लोगों को बुलाया गया जो पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं हैं बल्कि अपने जिलों में वह सोशल मीडिया पर लोगों को इन्फ्लुएंस करते हैं यानी उनके पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करते हैं। हर चुनाव में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम ने पार्टी के संदेश को वोटर तक पहुंचाया है और अब यही उम्मीद 2024 के चुनावों के लिए भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने अपने साइबर सेल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाईसोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में जुटे सैकड़ों प्रभावी लोग2024 के चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटी भाजपा

लखनऊ: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 29 मई को अपने साइबर सेल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। पार्टी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एक बैठक लखनऊ में बुलाई गई।  इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी दमदार पकड़ बनाने के लिए अभी से जुट गई है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के इस प्लेटफॉर्म की अहमियत समझाई। सीएम योगी ने कहा, "मीडिया का स्वरूप बदला है। प्रिंट मीडिया के बाद करीब 20 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया और अब 7-8 साल पहले सोशल और डीजिटल मीडिया, जो कि तेजी से बढ़ रहा है। पहले लोग सुबह उठकर अखबार पढ़ते थे। बाद में लोग टीवी देखने लगे और अब व्यस्तता के बीच समय निकालकर सोशल मीडिया पर ही सारी खबरों से रूबरू हो जाते हैं। मीडिया के अलग-अगल रूप में वही टिक पाएगा जो अपनी विश्वसनीयता को बनाए रख पाएगा, बाकी तो अपने आप गायब हो जाएंगे।"

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जितनी लड़ाई बूथ पर लड़नी पड़ती है उससे ज्यादा लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़नी पड़ती है। इस समय जो युद्ध है वह महाभारत तो नहीं है लेकिन 2024 का चुनाव महाभारत से कम भी नहीं है। साल 2024 का चुनाव केवल विपक्ष ही नहीं बल्कि दुनिया की तमाम ताकतें बीजेपी को हराने के लिए लड़ेंगी।"

बता दें कि 30 मई से बीजेपी का महा संपर्क अभियान शुरू होना है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए पार्टी अभी से अपने आईटी सेल को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्रम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तगड़ा चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार कर रही है।  हर चुनाव में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम ने पार्टी के संदेश को वोटर तक पहुंचाया है और अब यही उम्मीद 2024 के चुनावों के लिए भी की जा रही है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में उन लोगों को बुलाया गया जो पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं बल्कि अपने जिलों में वह सोशल मीडिया पर लोगों को इन्फ्लुएंस करते हैं यानी उनके पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथसोशल मीडियाफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं