लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:25 IST

Open in App

देहरादून, दो मई उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने जीत दर्ज कर सीट पर सत्ताधारी पार्टी का कब्जा बरकरार रखा । तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव था।

अल्मोड़ा़ जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर जीना ने अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4,697 मतों से हराया ।

अल्मोड़ा जिले के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जीना को कुल 21,874 मत मिले जबकि गंगा के पक्ष में 17,177 मत पड़े ।

सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था । पिछली साल नवंबर में कोविड-19 के कारण भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट रिक्त हुई थी ।

भाजपा ने जहां दिवंगत विधायक के बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया था वहीं कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों में बहुत कम अंतर से हारीं गंगा पर ही भरोसा जताया था।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने पर महेश जीना को बधाई देते हुए भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से उनके सफल कार्यकाल की कामना की ।

मुख्यमंत्री रावत ने सल्ट क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी सल्ट की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि वह विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के पक्ष में है।

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में मनाए गए जीत के जश्न के दौरान कहा कि सल्ट की जनता के आशीर्वाद के बाद 2017 से कांग्रेस का वोट घटा है जबकि भाजपा का वोट बढ़ा है और यह जनता का भाजपा की प्रति विश्वास का नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित