लाइव न्यूज़ :

नवीन पटनायक के कालाहांडी जिले के दौरे के वक्त प्रदर्शन करेगी भाजपा, कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 7, 2021 01:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह नवंबर दीपावली उत्सव के कारण दो दिनों के लिए अपने आंदोलन को धीमा करने के बाद, ओडिशा में विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शनिवार को बंद बुलाकर एवं धरना देकर आंदोलन फिर से तेज कर दिया और मंत्री डीएस मिश्रा को महिला शिक्षिका के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए हटाने की मांग की।

दोनों दलों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कालाहांडी जिले के प्रस्तावित दौरे के दौरान कई विरोध प्रदर्शनों की भी योजना बनाई है।

भाजपा प्रदेश महासचिव पी हरिचंदन ने धर्मगढ़ में मुख्यमंत्री की बैठक के “सामाजिक बहिष्कार” की घोषणा की जबकि कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने पटनायक के दौरे के वक्त लोगों से “जनता कर्फ्यू” लगाने का आग्रह किया है।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हरिचंदन ने कहा कि भाजपा ने कालाहांडी में मुख्यमंत्री की बैठक के दिन, सोमवार को राज्य के सभी 314 प्रखंडों में गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा का पुतला जलाने का फैसला किया है।

भाजपा ने सभी 30 जिलों के पुलिस थानों का घेराव करने की भी धमकी दी है।

संयोग से शिक्षिका की हत्या के ठीक एक महीने बाद कालाहांडी जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है।

बोलांगीर जिले की रहने वाली शिक्षिका कालाहांडी जिले के महालिंग के एक निजी स्कूल में कार्यरत थी। उसका शव 19 अक्टूबर को संस्था के खेल के मैदान से निकाला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव