लाइव न्यूज़ :

भाजपा, कांग्रेस ने एक दूसरे की बुद्धि-शुद्धि के लिए उपवास रखा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:02 IST

Open in App

देहरादून, 24 मई कोविड-19 के मुद्दे पर आरोप—प्रत्यारोप में उलझे भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने सोमवार को उत्तराखंड में एक दूसरे की बुद्धि—शुद्धि के लिए उपवास रखा ।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पार्टी महासचिव हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस से निपटने में बदहाल साबित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तीरथ सिंह रावत की भाजपा सरकार की बुद्धि—शुद्धि के लिए सांकेतिक उपवास रखा ।

राज्य पार्टी मुख्यालय में उपवास के दौरान कांग्रेस नेता हाथों में तख्ती लिए बैठे थे जिन पर लिखा था —'न दवा मिल रही, न लग रहा टीका, जनता से हो रहा यह कैसा धोखा', 'न सस्ता अनाज मिल रहा न उपचार, सिर्फ कागजों में इंतजाम दिखा रही सरकार ।'

इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और महामारी से परेशान मरीज और उनके तीमारदार दवाओं के लिए दौड़ रहे हैं ।

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना से जंग में जनता का साथ देने की बजाय राजनीति के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसकी सद्बुद्धि के लिए सांकेतिक मौन व्रत रखा।

कौशिक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दुःख दर्द और परेशानी में मदद करने का है लेकिन कांग्रेस व्यवस्थाओ में खामियां निकाल कर राजनीति कर रही है और प्रदर्शन में मशगूल है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने कोरोना के खिलाफ मिलजुल कर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके दो दिन बाद ही कांग्रेस ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिये।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कोविड जांच और उपचार के आंकड़ों तथा टीकाकरण के संबंध में भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर लोगों के बीच भय का वातावरण बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए