भाजपा, कांग्रेस ने यमुना को बचाने के लिए 75 वर्षों में कुछ नहीं किया: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:25 IST2021-11-09T23:25:17+5:302021-11-09T23:25:17+5:30

BJP, Congress did nothing in 75 years to save Yamuna: Satyendar Jain | भाजपा, कांग्रेस ने यमुना को बचाने के लिए 75 वर्षों में कुछ नहीं किया: सत्येंद्र जैन

भाजपा, कांग्रेस ने यमुना को बचाने के लिए 75 वर्षों में कुछ नहीं किया: सत्येंद्र जैन

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने 75 वर्षों में यमुना को बचाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार वर्ष 2024 के अंत तक नदी को साफ करने का अपना वादा निभाएगी।

जैन ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले हमने कहा था कि हम 2024 तक यमुना को साफ कर देंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण काम में देरी हुई लेकिन हम अपने वादे पर कायम हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यमुना आज मैली (प्रदूषित) नहीं हुई। 75 साल से ऐसा ही है। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने नदी को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि दिसंबर 2022 तक कोंडली, रिठाला, ओखला और कोरोनेशन पिलर क्षेत्र में चार प्रमुख जल-मल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के पूरा होने से राजधानी में सीवेज उपचार क्षमता करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP, Congress did nothing in 75 years to save Yamuna: Satyendar Jain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे