लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनावों में भाजपा, कांग्रेस ने बड़ी जीत का दावा किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 दिसंबर कर्नाटक में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने करीब 5700 ग्राम पंचायतों में हाल में हुए चुनावों में अपने समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत का बुधवार को दावा किया। जमीनी स्तर पर हुए चुनावों के लिये मतों की गिनती का काम अभी जारी है।

कर्नाटक में 5728 ग्राम पंचायतों की 82616 सीटों पर 22 और 27 दिसंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था और इस दौरान 78.58 प्रतिशत मतदान हुआ। ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे। इन चुनावों के लिये बुधवार सुबह मतगणना शुरू हुई थी।

कर्नाटक राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 226 तालुका मुख्यालयों में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मतगणना की गई।

रात तक आधिकारिक रूप से किसी नतीजे की घोषणा यद्यपि नहीं हुई थी लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने अपनी पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों के अधिकतम सीटें जीतने का दावा किया।

कुल 2,22,814 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें से 8074 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

पार्टी के चिन्ह पर चुनाव नहीं होने के बावजूद सभी राजनीतिक दलों ने अपने समर्थक उम्मीदवार की जीत के लिये सभी प्रयास किये जिससे जमीनी स्तर की राजनीति पर उनकी पकड़ मजबूत हो।

कतीन ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने “अधिकतम सीटें जीती” हैं और इसका श्रेय उन्होंने पार्टी द्वारा बनाई गई विभिन्न रणनीतियों को दिया।

वहीं सिद्धारमैया ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि किसानों ने भाजपा को सबक सिखाया है।

उन्होंने कहा, “ग्रामीण भारत भाजपा द्वारा क्रियान्वित नीतियों से आजिज है। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ हैं और ग्राम पंचायत चुनावों में उन्हें भाजपा को सबक सिखाने का उपयुक्त मौका मिला। खबरों से संकेत मिल रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस द्वारा समर्थित उम्मीदवार जीत रहे हैं।”

जद (एस) ने चुनाव के नतीजों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग