लाइव न्यूज़ :

भाजपा, कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से ईंधन पर वैट कम करने को कहा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी करने की मांग शुक्रवार को की।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा ईंधन की कीमत के उत्पाद शुल्क में की गई कमी बहुत कम है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगे वैट में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करे। उन्होंने दावा किया कि ईंधन पर वैट राष्ट्रीय राजधानी में देश में सबसे ज्यादा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक वैट में कटौती नहीं की गई तो दिल्ली में भाजपा के विधायक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

बिधूड़ी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद कर में कटौती करके लोगों को ‘‘बहुत राहत’’ दी है। इसके बाद 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने भी वैट में कटौती की है लेकिन दिल्ली सरकार अब भी इसपर चुप है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हरियाणा, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों ने केन्द्र के फैसले का अनुपालन किया, लेकिन दिल्ली सरकार अभी भी इसके लिए तैयार नहीं है।’’

दिल्ली सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

केन्द्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की।

गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल के मूल्य में केन्द्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला उत्पाद शुल्क और राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला वैट शामिल होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित