लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:10 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई भाजपा ने रविवार को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी और आश्वासन दिया कि वह रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करेगी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा सरकार के साथ उसकी सभी जनोन्मुख गतिविधियों में सहयोग करेगी ।

उन्होंने यहां संवादाताओं से कहा, ‘‘ हम पश्चिम बंगाल में सक्रिय एवं जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभायेंगे।’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के विजेता के रूप में उभरने के स्पष्ट संकेत के बाद कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और भाजपा उसके लिए ममता बनर्जी को बधाई देती है।’’

मजूमदार ने कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ी । उन्होंने कहा, ‘‘ हम विधानसभा में विपक्षी दल का दर्जा हासिल कर एक अहम पड़ाव पर पहुंचे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार, केंद्र और जनता के साथ है।

उन्होंने कहा कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में भाजपा से जो कमियां रह गयी , उन्हें दुरूस्त किया जाएगा और पार्टी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी।

मजूमदार ने कहा, ‘‘ हमने वाममोर्चा और कांग्रेस को विलुप्त होते देखा है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार के साथ टकराव नहीं बल्कि सहयोगी करेगी और वह तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो से दरख्वास्त करती है कि वह यह सुनिश्चित करें कि चुनाव के बाद भाजपा समर्थकों के साथ हिंसा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल