लाइव न्यूज़ :

भाजपा को उपचुनावों में विधानसभा की तीन सीटों पर जीत का भरोसा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:11 IST

Open in App

जयपुर, 19 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राज्य में तीन विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उपचुनाव में पार्टी जीत दर्ज करेगी।

पूनियां ने मंगलवार को सालासर व सुजानगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सुजानगढ़, राजसमंद व सहाड़ा विधानसभा सीटों के मौजूदा विधायकों का निधन हो चुका है। इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

पूनियां ने कहा,“भाजपा ने आगामी तीन विधानसभा उपचुनाव के कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत की है। मुझे पूरा विश्वास है इन तीनों सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से राष्ट्रवाद के विचार को मजबूत करते हुए भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी।”

पूनियां ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य में एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा सरकार की जो परिपाटी चल रही है उसे खत्म कर भाजपा को सदैव के लिए अभेद्य और अजेय बनाने के संकल्प से काम करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश मुखिया के नाते उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि पार्टी 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग