लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने श्रीनगर में पार्टी नेता के घर पर आतंकी हमले की निन्दा की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:24 IST

Open in App

जम्मू, एक अप्रैल भाजपा ने अपने एक नेता के श्रीनगर स्थित घर पर हुए हमले की बृहस्पतिवार को निन्दा की और कहा कि इस तरह की घटनाओं से जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र कमजोर नहीं हो सकता।

इस हमले में भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

हमले के समय भाजपा के बारामूला जिला महासचिव एवं कुपवाड़ा जिला प्रभारी अनवर अहमद घर में मौजूद नहीं थे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज सुबह श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र अरिगाम नौगाम स्थित भाजपा नेता के आवास पर बनी सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें कांस्टेबल रमीज राजा घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को शहर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग ने हमले को ‘‘अत्यंत निन्दनीय’’ करार दिया और कहा कि पुलिसकर्मी के हत्यारों के लिए कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने पार्टी नेताओं पर हुए विभिन्न हमलों के संदर्भ में कहा, ‘‘बार-बार हो रहे ये आतंकी हमले क्षेत्र में लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकते।’’

जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने भी हमले की निन्दा की और कहा कि इस तरह की घटनाओं से समूची मानवता शर्मसार महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के सैनिक होने के नाते, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अथक रूप से कार्य करते हैं, लेकिन आतंकवादी, उनके आका और उनके हमदर्द नहीं चाहते कि लोग संपन्न हों।’’

भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी नेता के घर पर हमला किया और निर्दोष पुलिसकर्मी की हत्या की, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के सभी भाजपा नेता इस कठिन स्थिति में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। जो लोग इस कृत्य के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें मार गिराया जाना चाहिए।’’

कौल ने मांग की कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सुरक्षा दी जानी चाहिए, जिससे कि राष्ट्रविरोधी तत्व उनपर आसानी से हमला न कर सकें।

भाजपा नेताओं ने मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुलिसकर्मी की हत्या की निन्दा की और ‘‘घाटी में खराब होती स्थिति पर’’ चिंता जताई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में घटना को ‘‘कायराना और शर्मनाक कृत्य’’ करार दिया।

पार्टी ने इस तरह के हमलों को रोकने के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने को कहा तथा मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos