लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संबंधी टिप्पणी के लिए भाजपा ने कमलनाथ की निंदा की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कोरोना वायरस के प्रकार को भारत से जोड़ने के लिए निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसे बयान दे रही है, जिससे देश का ‘‘अपमान’’ हो रहा है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है और इसके बजाए उसने नकारात्मक राजनीति की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने बातचीत के दौरान ‘‘भारतीय कोरोना’’ शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि वायरस के किसी भी प्रकार का नाम किसी देश के नाम से नहीं जोड़ा जाएगा।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘वह (कमलनाथ) यही नहीं रूके और कहा कि ‘हमारी पहचान मेरा भारत कोविड’ है... यह भारत का अपमान है। कांग्रेस के कई नेता इस तरह का बयान दे रहे हैं। कई नेताओं ने कहा कि यह भारतीय प्रकार है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर म्यूकरमाइकोसिस (काला कवक) के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करने और इससे प्रभावित लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने विदेशों से भी दवाएं मंगाई हैं और राज्यों को इसकी पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर लोगों के बीच भ्रम एवं भय फैलाने के आरोप लगाए और कहा कि वे तब से ऐसा कर रहे हैं, जब कोविड-19 का घरेलू टीका कोवैक्सीन लांच किया गया था।

जावड़ेकर ने कहा कि अब यह दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है, उन्हें यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह दूसरे देशों में सूचीबद्ध नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरी जानकारी है, यह प्रक्रिया जारी है और डब्ल्यूएचओ ने ऐसा कोई निर्णय नहीं किया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बयान से न केवल देश का अपमान हुआ है बल्कि उसने महामारी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास किया है।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस इस तरह की नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है और उन्होंने कमलनाथ के बयान की निंदा क्यों नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां