लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने खुर्शीद समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 23:48 IST

Open in App

रायपुर, 13 नवंबर छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जारी एक किताब में हिंदुत्व की तुलना कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों से कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

रायपुर पुलिस को सौंपी शिकायत में भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

रायपुर में शनिवार को भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल और राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम सिविल लाइंस थाने पहुंचे तथा पुलिस में ​कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

सिविल लाइंस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा, ‘‘हमें भाजपा नेताओं से शिकायत मिली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाजपा नेताओं ने​ शिकायत में कहा है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या पर अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशनहुड इन अवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की है और यह हिंदुत्व का अपमान है।

उन्होंने पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने और खुर्शीद के कृत्य का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे