लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनाव आयोग से की दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटने की शिकायत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:27 IST

Open in App

भोपाल, 27 मार्च मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन द्वारा मतदाओं को लुभाने के लिए कथित तौर पर नोट बांटे जाने के संबंध में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है।

उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो ऐसा प्रमाण है, जिसके आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

सबनानी ने बताया कि हमने निर्वाचन आयोग से मांग की कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नोट बांटकर वोट हथियाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा, ‘‘दमोह उपचुनाव में भाजपा अपने आप को असहज महसूस कर रही है। उनको मालूम है कि वे चुनाव हारेंगे। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं। वह पार्टी के कागज के बैज बांट रहे थे और उसको रुपये बांटने के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान