लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने कांग्रेस से अखिलेश यादव की नाराजगी पर ली चुटकी, बोले- राहुल गांधी तो...

By भाषा | Updated: December 26, 2018 20:22 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने के लिए कांग्रेस को ‘‘धन्यवाद’’ दिया था। उन्होंने कहा कि कि इससे उनकी पार्टी के लिए रास्ता साफ हो गया है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है और उसके प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व की ‘‘गैर स्वीकार्यता’’ स्पष्ट हो गई है।भाजपा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान का सहारा लिया और दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी अलग-थलग पड़ती जा रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व की ‘‘गैर-स्वीकार्यता’’ दिखाई देती है।नाराज यादव ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने के लिए कांग्रेस को ‘‘धन्यवाद’’ दिया था। उन्होंने कहा कि कि इससे उनकी पार्टी के लिए रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. सी. राव से मिलेंगे और क्षेत्रीय दलों वाले संघीय मोर्चे के गठन के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा करेंगे।यादव के बयान पर गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रवक्ता जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहे हैं, कांग्रेस का बढ़ता अलगाव और राहुल गांधी के नेतृत्व की गैर-स्वीकार्यता स्पष्ट होती जा रही है।’’ राव ने दावा किया कि यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) पर गांधी को सवारी करने की अनुमति देकर राजनीतिक रूप से काफी कुछ झेला है और वह फिर से इस तरह की गलती नहीं दोहरा सकते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है, जबकि उसके खिलाफ कई मोर्चे उभर रहे हैं।अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक महागठबंधन और संघीय मोर्चा की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले भी इस तरह के गठबंधनों को खारिज किया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल