लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर की कांग्रेस में वापसी पर बीजेपी का तंज, 'क्या पार्टी उनके बिना अधूरी थी'

By भाषा | Updated: August 19, 2018 23:10 IST

गुजरात चुनावों से पहले मोदी को ‘‘नीच आदमी’’ कहने के लिए अय्यर को पिछले वर्ष सात दिसम्बर को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करने के लिए भाजपा ने आज राहुल गांधी की आलोचना की जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। पार्टी ने कहा कि यह कांग्रेस प्रमुख और ‘‘काफी विवादों में रहने वाले व्यक्ति के प्रति उनके प्यार’’ का पर्दाफाश करता है।गुजरात चुनावों से पहले मोदी को ‘‘नीच आदमी’’ कहने के लिए अय्यर को पिछले वर्ष सात दिसम्बर को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि कांग्रेस ने अय्यर को वापस पार्टी में क्यों लिया और कहा कि क्या पार्टी उनके बगैर अधूरी थी।उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस अय्यर की गलत भाषा का समर्थन नहीं करती और पार्टी में ऐसे नेताओं के लिए जगह नहीं है। लेकिन अब जिस तरीके से उन्हें वापस लिया गया है, यह दिखाता है कि यह केवल बयानबाजी थी और कांग्रेस अध्यक्ष का पर्दाफाश हो गया है।’’ मोदी के खिलाफ अय्यर द्वारा दिए गए कई विवादास्पद बयानों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह कांग्रेस का असली चेहरा हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख ने केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर कल पार्टी से अय्यर का निलंबन वापस ले लिया था। 

टॅग्स :संबित पात्राकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल