भाजपा ने अजित पवार को एक ही रात में अपने गंगाजल से शुद्ध कर दियाः मीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 19:18 IST2019-11-23T19:18:03+5:302019-11-23T19:18:03+5:30

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका की भी आलोचना की और कहा कि भाजपा के शासन में देश ‘‘संवैधानिक संकट’’ का सामना कर रहा है और यह पार्टी सरकार के गठन के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।

BJP cleansed Ajit Pawar from his Ganges water in one night: Mir | भाजपा ने अजित पवार को एक ही रात में अपने गंगाजल से शुद्ध कर दियाः मीर

मीर ने यहां विरोध मार्च के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश महाराष्ट्र के घटनाक्रम देख रहा है और यह शायद अपनी तरह का पहला नाटक है।

Highlightsघटनाक्रम में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से सरकार का गठन किया है।भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने शनिवार की सुबह क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने शनिवार को भाजपा का उपहास करते हुए कहा कि राकांपा के अजित पवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा ने उन्हें एक ही रात में अपने गंगाजल से उन्हें शुद्ध कर दिया।

मीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका की भी आलोचना की और कहा कि भाजपा के शासन में देश ‘‘संवैधानिक संकट’’ का सामना कर रहा है और यह पार्टी सरकार के गठन के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।

एक नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से सरकार का गठन किया है। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने शनिवार की सुबह क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मीर ने यहां विरोध मार्च के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश महाराष्ट्र के घटनाक्रम देख रहा है और यह शायद अपनी तरह का पहला नाटक है जो बेकरार भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए किया है। भाजपा कल तक नेता (अजित पवार) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थी।

भाजपा ने अपने गंगाजल से रात भर में ही उन्हें शुद्ध कर दिया।’’ देश में उत्पन्न कथित आर्थिक संकट के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के हिस्सा के रूप में मीर शहीदी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Web Title: BJP cleansed Ajit Pawar from his Ganges water in one night: Mir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे