लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उप्र पंचायत चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:29 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अप्रैल उत्‍तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सभी जिलों में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश में चार चरणों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 18 जिलों में पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के संगठन प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को शनिवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं।

पाठक ने दावा किया कि बृहस्पतिवार को हुए पहले चरण के मतदान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सभी जिलों में जिला पंचायत बोर्ड का गठन भाजपा के पक्ष में होगा। पाठक ने दावा किया कि आगे के चरणों में भी भाजपा के पक्ष में लहर है।

पहले चरण में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जिले में मतदान संपन्न हो गया।

भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव में अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं हालांकि निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को दलों का चुनाव चिह्न नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य के कुल 3,051 पद हैं।

विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 3,051 में से 3,047 पदों पर भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में गाजियाबाद में दो और गोरखपुर में एक वार्ड में उम्मीदवार घोषित नहीं हो सके जबकि आगे के चरण में एक सीट बाकी रह गई है।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को 20 जिलों में मतदान होना है जबकि 26 अप्रैल को तीसरे चरण में 20 जिलों और 29 अप्रैल को चौथे चरण में 17 जिलों में मतदान होना है।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह