लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावव में 60 से अधिक सीटें लाने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:12 IST

Open in App

देहरादून, 29 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का लक्ष्य तय करते हुए 60 से अधिक सीटें लाने का मंगलवार को दावा किया ।

नैनीताल जिले के रामनगर शहर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में 2022 के विधानसभा चुनावों में 2017 के मुकाबले बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से भाजपा मिथक तोड़ने जा रही है और इस बार 60 से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएगी।’’

भाजपा ने 2017 के चुनावों में विधानसभा की 70 सीटों में से 57 पर जीत हासिल की थी

कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव को लेकर गहन चर्चा के बाद रणनीति बनाई गई तथा पार्टी ने रोड मैप और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र की अनेक योजनाओं को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है वहीं राज्य सरकार ने भी कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर ‘डबल इंजन’ का अहसास कराया है।

कौशिक ने कहा कि जुलाई में 70 विधानसभा क्षेत्रों और 252 मंडलों में सभी मंत्री,विधायक तथा संगठन के पदाधिकारी भ्रमण करेंगे तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे। अक्तूबर में आम लोगों से मिलने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और नवंबर में पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी संभावित है और दिसंबर में प्रदेश भर में यात्राएं शुरू की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू