लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने डीवीएसी के छापे और स्टालिन के चुनावी भाषण के बीच कोई संबंध होने का दावा किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:10 IST

Open in App

चेन्नई, 12 अगस्त तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्रियों पर डीवीएसी के छापों में एक तौर तरीका नजर आ रहा है क्योंकि छापे का मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के चुनावी भाषणों से 'संबंध' लगता है।

अन्नामलाई ने जोर देकर कहा कि पूर्व स्थानीय प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि के आवास पर तलाशी राजनीतिक कारणों से हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह सतर्कता और भ्रष्टाचार-रोधी निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा सकते क्योंकि वे तलाशी करने के लिए बाध्य थे।

उन्होंने इसके बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, “जाहिर तौर पर, अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्रियों के आवासों पर राजनीतिक कारणों से तलाशी ली जा रही है। यहां तक ​​कि जनता भी इस राजनीतिक प्रतिशोध से परिचित है।"

उन्होंने कहा, “लेकिन, भाजपा को लगता है कि डीवीएसी अधिकारियों की वर्तमान तलाशी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के भाषणों बीच एक संबंध है। स्टालिन ने भाषणों में अन्नाद्रमुक के मंत्रियों पर दागी होने का आरोप लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।”

उन्होंने कहा, “चलो आरोपपत्र दाखिल होने की प्रतीक्षा करते हैं। तभी सच्चाई का पता चलेगा। फिर हम प्रतिक्रिया देंगे।”

उन्होंने कहा कि डीवीएसी अधिकारियों को अपना काम करने देना चाहिए।

अन्नामलाई ने कहा, “हम एक जिम्मेदार पार्टी है। आरोपत्र दाखिल होने के बाद हम इस पर टिप्पणी करेंगे। लेकिन अभी टिप्पणी करना अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसा होगा, जिससे हम बचना चाहते हैं।”

गौरतलब है कि थोंडामुथुर विधायक और अन्नाद्रमुक के बड़े नेता वेलुमणि और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों की तलाशी ली गई थी। वह अन्नाद्रमुक के संगठनात्मक सचिवों में से एक हैं और कोयंबटूर जिला सचिव भी हैं।

डीवीएसी अधिकारियों ने 22 जुलाई को पूर्व परिवहन मंत्री एम आर विजयभास्कर के आवास पर की भी तलाशी ली थी की, जो अन्नाद्रमुक के करूर जिला सचिव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं