लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रमुख कर्नाटक मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए बुधवार को भेजेंगे अंतिम सूची: बोम्मई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 01:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सूची बुधवार सुबह को भेजेगा क्योंकि कुछ मुद्दे सुलझने बाकी रह गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें सुबह को सूची मिल जाती है तो शपथग्रहण बुधवार को ही या किसी अन्य शुभ दिन होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार कई चरणों में किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पहले चरण में कितने नए मंत्री मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाएंगे।

बोम्मई ने दिन में संसद में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दो दिन में यह दूसरी मुलाकात थी। समझा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने राज्य मंत्रिपरिषद के बहुप्रतीक्षित विस्तार को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

इन बैठकों के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर और कोई बैठक नहीं होगी। मैं सुबह बेंगलुरू लौट रहा हूं। मुझे फोन पर अंतिम सूची मिल जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा हुई और क्षेत्रीय एवं सामाजिक पहलुओं से मसौदा सूची पर चर्चा हुई।

बोम्मई ने कहा, ‘‘नड्डा जी को जो सूचना मिली है, उसपर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा। मैंने सभी पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि वह कल सुबह तक अंतिम सूची दे देंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख से हरी झंडी मिल जाने के बाद सूची बुधवार को राजभवन भेजी जाएगी।

सूची को अंतिम रूप देने में देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और को समायोजित किया जाए या नहीं, उपमुख्यमंत्री रखे जाएं या नहीं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पर दो राय हैं लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेता करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्रीय नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से चर्चा करेगा।’’

इससे पहले दिन में बोम्मई ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह से भी मुलाकात की।

उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में राज्य की रेल परियोजनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में राज्य के सांसद मौजूद रहे।

बोम्मई ने 26 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

फिलहाल वह सरकार में अकेले कैबिनेट मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos