लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रमुख नड्डा ने मालदा में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान का दौरा किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:47 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), छह फरवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) का दौरा किया।

विधानसभा चुनावों से पहले एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे नड्डा को शीर्ष अधिकारियों ने संस्थान के कामकाज से अवगत कराया, जो उपोष्ण बागवानी के सतत उत्पादकता, गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शोध करता है।

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसकी प्रगति में नरेन्द्र मोदी सरकार निश्चित तौर पर हर तरह से सहयोग करेगी।’’

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की इकाई सीआईएसएच ने 1972 में मालदा में केंद्रीय आम शोध केन्द्र के तौर पर काम करना शुरू किया था।

नड्डा ने कहा कि संस्थान के करीब 20 मिनट के दौरे में उन्होंने बागवानी विकास के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों को देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग