लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रमुख नड्डा ने दलितों के खिलाफ अभद्र भाषा के लिए द्रमुक पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:26 IST

Open in App

कराईकुडी (तमिलनाडु), तीन अप्रैल भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने शनिवार को द्रमुक नेताओं पर दलितों के खिलाफ कथित रूप से 'अभद्र भाषा' का इस्तेमाल करने के लिए निशाना साधा और द्रमुक तथा कांग्रेस को भ्रष्टाचार का 'पर्याय' करार दिया।

द्रमुक नेताओं पर हाल ही में दलितों, दिवंगत अन्नाद्रमुक प्रमुख 'अम्मा' और महिलाओं के खिलाफ 'अभद्र' भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार एच राजा के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी यह समझ सकता है कि दलितों और महिलाओं के प्रति उनके मन में क्या सम्मान है।

उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता से बाहर हैं, तब इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अगर वे चुनाव जीत जाएंगे, तो वे दलितों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करेंगे, यह 'करोड़ों रुपये का सवाल' है।

इससे पहले मोदकुरिची में, उन्होंने कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ द्रमुक नेताओं के बयान 'शर्मनाक' हैं और पार्टी को इसके लिए सबक सिखाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि द्रमुक के राज्यसभा सांसद आर एस भारती ने पिछले साल अनुसूचित जातियों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उन्हें जमानत मिल गई।

द्रमुक के ए राजा ने हाल ही में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया और उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी।

हालांकि, राजा ने माफी मांगी, लेकिन दावा किया कि उनके शब्दों को अलग संदर्भ में पेश किया गया और उन्होंने कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।

भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस और द्रमुक दोनों ही भ्रष्टाचार के पर्याय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे