भाजपा प्रमुख नड्डा ने तमिलनाडु में रोडशो किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:04 IST2021-03-26T22:04:11+5:302021-03-26T22:04:11+5:30

BJP chief Nadda roadshow in Tamil Nadu | भाजपा प्रमुख नड्डा ने तमिलनाडु में रोडशो किया

भाजपा प्रमुख नड्डा ने तमिलनाडु में रोडशो किया

चेन्नई, 26 मार्च भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को यहां एक रोड शो किया और छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हार्बर विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार विनोज पी. सेल्वम की खातिर वोट मांगा।

भ्रष्टाचार को लेकर नड्डा ने द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधा और सोकारपेट इलाके की तंग गलियों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सेल्वम के लिए वोट मांगा। यहां बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर राज्यों के लोग रहते हैं।

निवासियों एवं समर्थकों ने उनके प्रचार वाहनों पर पुष्प वर्षा की और उन्होंने लोगों को हिंदी में संबोधित किया।

नड्डा और पार्टी के लोगों ने ‘वेटरी वेल वीरा वेल’ नारे लगाए।

यह नारा युद्ध के दौरान लगाए जाने वाले ‘हर हर महादेव’ के नारे की तरह है।

उनके साथ अन्नाद्रमुक के नेता और नजदीकी विधानसभा क्षेत्र रोयापुरम से सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार डी. जयकुमार भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP chief Nadda roadshow in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे