लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने एमवीए को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुप्त मतदान कराने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:17 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 14 दिसंबर महाराष्ट्र में विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव जीतने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मंगलवार को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को गुप्त मतदान के जरिए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुनाव कराने की चुनौती दी और संकेत दिया कि भाजपा चुनाव जीत जाएगी।

भाजपा ने नागपुर सीट फिर से हासिल कर ली और अकोला-बुलढाणा-वाशिम सीट शिवसेना से छीन ली। इन सीटों पर चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

पुणे में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने भाजपा पार्षद रवींद्र भोयार को टिकट देने की पेशकश करके नागपुर एमएलसी सीट के चुनाव के दौरान ‘‘बचकाना खेल’’ खेला।

भोयर ने चुनाव की पूर्व संध्या पर अपना नाम वापस ले लिया था।

पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और मंत्री सुनील केदार के बीच खींचतान चुनाव के दौरान सामने आ गयी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एमवीए को हाथ उठाने के बजाय गुप्त मतदान के जरिए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। और आपको पता चल जाएगा कि कौन अध्यक्ष बनता है।’’

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 से 28 दिसंबर को मुंबई में होना है। नाना पटोले के महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

पाटिल ने कहा कि एमवीए सरकार के कार्यकाल में आम लोगों को दिक्कतें हो रही है और उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि एमवीए के तीन घटक दलों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने पहले सत्ता बचाने का फैसला किया और फिर एक-दूसरे पर हावी होने लगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘एक हालिया उदाहरण है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मुंबई आयीं। जब वह मुंबई आयीं तो पवार साहेब (राकांपा प्रमुख) और संजय राउत (शिवसेना सांसद) ने उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया। अपने दौरे पर वह कहती रहीं कि संप्रग कहां हैं? उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जतायी लेकिन जैसे ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने फटकार लगायी और समर्थन वापस लेने की धमकी दी तो राउत पूछने लगे कि कांग्रेस के बिना संप्रग कैसे संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos