लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पश्चिम बंगाल दिवस मनाया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:21 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जून भाजपा ने रविवार को पार्टी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर ‘पश्चिम बंग दिवस’ (पश्चिम बंगाल दिवस) मनाया। इस मौके पर भगवा पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि अगर मुखर्जी ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पश्चिम बंगाल इस्लामिक देश का हिस्सा बन जाता।

हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर इतिहास को ‘विकृत’ करने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने यहां पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने ट्विटर पर पोस्ट के माध्यम से इस दिवस को मनाया।

अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस और अन्य पार्टियों- माकपा और कांग्रेस- द्वारा इस दिन को नहीं मनाए जाने पर खेद व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर हमारे 54 हिंदू प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंग को अलग नहीं किया होता तो हमारे राज्य की राजधानी इस्लामाबाद या ढाका होती न कि कोलकाता।’’

विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं को कथित सांप्रदायिक रंग देते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘सनातन हिंदू धर्म का अनुकरण करने के लिए लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। अब भी 17,500 लोग बेघर हैं और 42 लोग मारे (चुनाव उपरांत हिंसा में) गए हैं।’’

उत्तर बंगाल के विभिन्न धड़ों द्वारा अलग राज्य बनाने की मांग पर पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के बंटवारे की मांग का समर्थन नहीं करती है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि उत्तर बंगाल के लोगों की शिकायतों को दूर किया जाना चाहिए।

विधानसभा के दक्षिणी गेट पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा बंगाल के बंटवारे की किसी मांग का समर्थन नहीं करेगी, लेकिन दक्षिण कोलकाता के कुछ नेताओं को ही सभी अहम मंत्री पद क्यों दे दिए गए? जिले वर्षों से अनदेखी का सामना कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि भाजपा सांसद जॉन बरला और जयंत रॉय ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों को अलग कर नया राज्य बनाने की मांग की थी जिसपर तृणमूल कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। भाजपा नेतृत्व ने भी इस मुद्दे से खुद को अलग कर लिया था।

राज्यसभा सदस्य दासगुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘20 जून पश्चिम बंगाल दिवस है। इसी दिन वर्ष 1947 में बंगाली हिंदुओं ने पाकिस्तान में पूरे बंगाल को शामिल करने की मुस्लिम लीग की कोशिश को असफल कर भारत में अलग राज्य की मांग की थी। यह वह विचारधारा थी जिसने फैसले को मूर्त रूप दिया है और हमें इसे भूलना नहीं चाहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा इतिहास के अपने संस्करण से लोगों को भ्रमित करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल श्यामा प्रसाद मुखर्जी अकेली हस्ती नहीं थे जो बंगाल के लिए खड़े हुए। और भी कई हस्तियां थीं जिनमें प्रगतिशील मुसलमान भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम