लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वास्तव में रद्द होने तक भाजपा पर भरोसा नहीं किया जा सकता : टीएमसी नेता

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:08 IST

Open in App

पणजी, 19 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के केंद्र के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया लेकिन कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तब तक भरोसा नहीं किया जा सकता जब तक कि वह संसद के आगामी सत्र में असल में इन विधेयकों को वापस नहीं ले लेती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि इस महीने के अंत में शुरू हो रहे संसद के सत्र में तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टीएमसी से लोकसभा सदस्य ने कहा कि कोई भाजपा पर भरोसा नहीं करता क्योंकि, “वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।”

मोइत्रा ने कहा, “कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा देश के किसानों की जीत है...लेकिन जब तक संसद में असल में कृषि कानून निरस्त नहीं कर दिए जाते, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते।”

उन्होंने याद किया कि कैसे भाजपा के मंत्री इन्हीं कानून का बचाव करते थे जब टीएमसी उन्हें वापस लेने को कहती थी।

मोइत्रा ने कहा कि सरकार को कानूनों को रद्द करने की घोषणा के लिए मजबूर करने के लिए किसानों को डेढ़ साल से अधिक समय तक सड़कों पर विरोध करना पड़ा। उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने यह घोषणा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70 सीटों पर निगाह रखते हुए की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे