लाइव न्यूज़ :

सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे: स्वतंत्र देव

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:51 IST

Open in App

इटावा (उप्र), 16 जून भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को दावा किया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''प्रदेश मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तिथियां घोषित हो चुकी हैं, सबसे ज्यादा हमारे ही जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेंगे। नामांकन के दिन देखिए क्या होता है? आप सभी को पता चल जाएगा।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले पर कहा कि जिन लोगों को राम के नाम में आस्था नहीं, मंदिर में आस्था नहीं, रामसेतु में आस्था नहीं, देश का करोड़ों रुपया डकारने वालों को राम मंदिर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी थी, इसके अनुसार तीन जुलाई को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न जिलों की जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से चुने जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू