लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनावः भाजपा प्रत्याशी एस सेल्वागणपति ने भरा नामांकन, चुने जाएंगे निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 16:38 IST

एस सेल्वागणपति पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व मनोनीत विधायक हैं और वर्तमान में भाजपा की स्थानीय इकाई के कोषाध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सीट के लिए चार अक्टूबर को चुनाव होना है। पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन सरकार है। भाजपा ने मंगलवार को सेल्वागणपति को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

पुडुचेरीः भाजपा उम्मीदवार एस सेल्वागणपति ने पुडुचेरी से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सीएम एन रंगासामी भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी ने पुडुचेरी से राज्यसभा के लिए मंगलवार को सेल्वागणपति को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

 

सेल्वागणपति पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व मनोनीत विधायक हैं और वर्तमान में भाजपा की स्थानीय इकाई के कोषाध्यक्ष हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोषणा की कि पार्टी ने सेल्वागणपति को पुडुचेरी से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा सीट के लिए चार अक्टूबर को चुनाव होना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरुगन ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मध्य प्रदेश से भरा नामांकन पत्र

 केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मध्य प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 125 विधायकों की संख्या को देखते हुए पहले ही अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश की राज्यसभा की यह सीट थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के कारण इस साल जुलाई में खाली हुई थी।

गहलोत को जुलाई में कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, जिसके कारण उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दिया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन राज्य मंत्री मुरुगन ने मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और चुनाव अधिकारी ए पी सिंह को यहां विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे। मुरुगन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। उन्हें मंत्रिपद बचाये रखने के लिए छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा। पत्रकारों से बातचीत में मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने चौहान, शर्मा एवं अन्य प्रदेश भाजपा नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुरुगन भाजपा के बहुत कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रशासनिक के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता के धनी हैं। मध्य प्रदेश की धरती पर हम सब इनका हृदय से स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुरुगन जी की संगठानात्मक दृष्टि से तमिलनाडु में भाजपा संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रदेश अध्यक्ष के नाते भी उन्होंने वहां काम किया है। मध्य प्रदेश का इस नाते भी सौभाग्य कि एक केंद्रीय मंत्री के रूप में मुरुगन जी मिले हैं। निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश के विकास में और यहां की जनता के कल्याण में वह बहुत अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।’’ इससे पहले मुरुगन का भोपाल आगमन पर यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी सिंह ने बताया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। यदि जरूरी हुआ, तो चार अक्टूबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के 125 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 95, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। तीन सीटें वर्तमान में खाली हैं। राज्य की 11 राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास वर्तमान में सात और कांग्रेस की तीन सीटें हैं। 

टॅग्स :Puducherry Assemblyजेपी नड्डासंसदकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos