लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ की 11 में से पांच सीटों के लिये भाजपा ने जारी किये प्रत्याशियों के नाम, जानें किसका कटा टिकट

By भाषा | Updated: March 22, 2019 04:27 IST

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य से एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री समेत सभी पांच सांसदों की ​टिकट काट दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज देश के 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने रायगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और चार बार के सांसद विष्णुदेव साय की टिकट काटते हुए गोमती साय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

रायपुर, 21 मार्चः भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य से एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री समेत सभी पांच सांसदों की ​टिकट काट दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार यहां बताया कि पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज देश के 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, कांकेर तथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर चांपा लोकसभा सीट भी शामिल है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की पहली सूची में दो महिलाओं को मौका दिया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने सरगुजा लोकसभा सीट से कमलभान सिंह मरावी की टिकट काटते हुए रेणुका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रही हैं। वह अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री मानी जाती हैं।

वहीं पार्टी ने रायगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और चार बार के सांसद विष्णुदेव साय की टिकट काटते हुए गोमती साय को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोमती साय जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दिनेश कश्यप की टिकट काट दी है। उनके स्थान पर पार्टी ने बैदूराम कश्यप पर भरोसा जताया है। बैदूराम कश्यप चित्रकोट विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे हैं। वर्तमान में वह बस्तर जिले के भाजपा अध्यक्ष हैं। कश्यप वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं।

भाजपा ने कांकेर लोकसभा सीट से विक्रम उसेंडी की टिकट काटते हुए मोहन मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंडावी कांकेर क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता हैं। नए चेहरे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पार्टी ने अनुसूचित जाति के आरक्षित जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमला देवी पाटले की टिकट काटते हुए गुहाराम अजगले पर भरोसा जताया है।

अजगले सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता है। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि एक सीट दुर्ग में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को जीत मिली थी। साहू राज्य के भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में सदस्य हैं। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी इन पांच सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है। जबकि रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी