लाइव न्यूज़ :

बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी ने कहा- FIR दर्ज की जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 20:52 IST

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उनके 'भारत बनाम पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर विवाद हुआ है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर का दावा है कि इस मामले में FIR दर्ज हो रही है।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह विवादित ट्वीट किया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है। दिल्ली के सीईओ रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘हमने ट्वीट का संज्ञान लिया है और इसे हटाने के लिए पिछली रात ईसी को पत्र लिखा।

ट्वीट आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है, इसलिए हमने कार्रवाई की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कपिल मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।’’ ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों की आलोचना पर भाजपा उन पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा’’ में बोलने का आरोप लगाती रही है।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है