पुडुचेरी से भाजपा उम्मीदवार का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:22 IST2021-09-23T18:22:45+5:302021-09-23T18:22:45+5:30

BJP candidate from Puducherry set to be elected unopposed to Rajya Sabha | पुडुचेरी से भाजपा उम्मीदवार का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय

पुडुचेरी से भाजपा उम्मीदवार का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय

पुडुचेरी, 23 सितंबर पुडुचेरी से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एस सेल्वगणपति का निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सिर्फ उनका नामांकन ही सही पाया गया।

विधानसभा के सचिव और चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी आर मौनीसामी ने कहा कि पांच निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन आज जांच के अंत में खारिज कर दिए गए क्योंकि उनके नामांकन के लिए आवश्यक संख्या में प्रस्तावक नहीं थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश से सेल्वगणपति के 'निर्विरोध' राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने की आधिकारिक घोषणा 27 सितंबर को की जाएगी। 27 सितंबर को नामांकन वापस लेना का अंतिम दिन है।

भाजपा ने पुडुचेरी के पूर्व मनोनीत विधायक सेल्वगणपति को एआईएनआरसी के समर्थन से अपना उम्मीदवार बनाया था। प्रदेश में दोनों पार्टियों की गठबंधन सरकार है। सेल्वगणपति प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP candidate from Puducherry set to be elected unopposed to Rajya Sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे