लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अपराधियों को दे रहे हैं पनाह : टीएमसी ने आयोग से कहा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:54 IST

Open in App

कोलकाता, 23 मार्च तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर नंदीग्राम में ‘‘अपराधियों को पनाह देने’’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है, जहां उनका मुकाबला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया कि इस हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के लोग चार स्थानों पर रह रहे हैं।

टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी पर इन स्थलों में से एक का दौरा करने का भी आरोप लगाया।

यह पत्र 22 मार्च को लिखा गया है। पत्र में कहा गया है, ‘‘यह हमारे संज्ञान में आया है कि नंदीग्राम में भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अपराधियों को पनाह दे रहे हैं।’’

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने पत्र में आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपसे तत्काल हस्तक्षेप करने और पुलिस को इसके लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध करते हैं कि शुभेंदु अधकारी द्वारा रखे गए और प्रश्रय दिये गए सभी बाहरी असामाजिक तत्वों को तुरंत पकड़ा जाए।’’

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक अप्रैल को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग