लाइव न्यूज़ :

केरल में दो विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार, एक पर अन्नाद्रमुक उम्मीदवार का नामांकन खारिज

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:46 IST

Open in App

कन्नूर/त्रिशूर, 20 मार्च केरल में थालास्सेरी, गुरुवायूर और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।

राज्य में आगामी छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

कन्नूर जिले में थालास्सेरी और त्रिशूर जिले में गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होना पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है।

भाजपा राज्य में माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ दोनों के एक विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि इडुक्की जिले के देवीकुलम में भाजपा के सहयोगी अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार आर एम धनलक्ष्मी के नामांकन को कथित तौर पर अपूर्ण फॉर्म जमा करने के कारण खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि थालास्सेरी और गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन को अनिवार्य दस्तावेजों की मांग को लेकर खारिज कर दिया गया।

भाजपा के कन्नूर जिला अध्यक्ष एन हरिदास थालास्सेरी के लिए पार्टी के उम्मीदवार थे।

नामांकन खारिज होने के साथ ही थालास्सेरी में पार्टी का अब कोई उम्मीदवार नहीं है जहां 2016 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मत 22,215 वोट हासिल किये थे।

हरिदास ने कहा कि पार्टी निर्वाचन अधिकारी के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।

गुरुवायूर सीट से भाजपा उम्मीदवार निवेदिता ने दावा किया कि उनके नामांकन में केवल एक मामूली तकनीकी त्रुटि थी, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने राहत देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह इसे कानूनी रूप से लड़ेगी।

इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजग उम्मीदवारों ने चुनावों में माकपा की मदद के लिए अधूरे नामांकन पत्र जमा किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच