लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एस. सेल्वागणपति सोमवार को पुडुचेरी से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

केंद्र शासित प्रदेश के सचिव आर. मौनीसामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सेल्वागणपति को सीट से निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया, जो छह अक्टूबर को खाली हुई थी।

पुडुचेरी से भाजपा का पहली बार ऊपरी सदन में प्रतिनिधित्व हो रहा है। नामांकन वापस लेने की आज अंतिम तिथि थी।

नामांकन पत्रों की जांच में केवल सेल्वागणपति का नामांकन वैध पाया गया, जबकि पांच अन्य उम्मीदवारों (निर्दलीय) का नामांकन खारिज कर दिया गया क्योंकि उनके पास प्रस्तावकों की आवश्यक संख्या नहीं थी।

सेल्वागणपति 1962 के बाद पुडुचेरी से राज्यसभा के लिए दसवें सदस्य हैं।

उन्होंने एआईएनआरसी के समर्थन से नामांकन दाखिल किया जो पुडुचेरी में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा