लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:44 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवम्बर उत्तर प्रदेश की नौगांवा सादात सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी संगीता चौहान ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पर्दानशीं महिलाओं का बुर्का हटवाकर ही उन्हें वोट डालने दिया जाए।

संगीता ने संवाददाताओं से कहा, ''फर्जी मतदान हो रहा है, मगर प्रशासन इसे समझ ही नहीं पा रहा है। हम बार—बार कह रहे हैं मगर वह सुन नहीं रहा है। बुरका हटाकर ही मतदान होना चाहिये। पहचान पत्र से जांच होनी चाहिये। यह कानून के मुताबिक न्यायोचित होगा।''

उन्होंने कहा, ''यह फर्जी मतदान रोका जाना चाहिये, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिये खतरनाक है।''

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इन आरोपों की जांच कराएंगे।

अमरोहा जिले की नौगांवा सादात सीट यहां से विधायक चुने गये कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव में चौहान की पत्नी संगीता को टिकट दिया है। इस सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह