भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है, अमित शाह ने दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 18:36 IST2019-10-24T18:36:24+5:302019-10-24T18:36:24+5:30

भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है।

BJP can stake claim to form government in Haryana, AMIT Shah indicated | भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है, अमित शाह ने दिया संकेत

शाह ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का अभिनंदन किया।

Highlightsहरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है।

राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गत पांच वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रमुख सुभाष बराला का भी आभार व्यक्त किया। शाह ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का अभिनंदन किया। रूझानों एवं नतीजों से प्रतीत होता है पश्चिमी राज्य में भाजपा एवं शिवसेना का भगवा गठबंधन बहुमत हासिल कर लेगा। बहरहाल, उसे 2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

Web Title: BJP can stake claim to form government in Haryana, AMIT Shah indicated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे