लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा, साजिशों से सावधान रहे सपा कार्यकर्ता: अखिलेश

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:28 IST

Open in App

लखनऊ, 11 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के चरित्र को ‘‘अलोकतांत्रिक’’ करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्षता को प्रभावित करने की कथित ‘‘साजिशों’’ से सावधान किया।

अखिलेश यादव ने सपा राज्य मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं सभी 403 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने साथ ही वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी और बूथ कमेटी की सक्रियता के बारे में भी चर्चा की।

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कथित ‘‘साजिशों’’ से सावधान किया। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा का चरित्र 'अलोकतांत्रिक' है और सत्ता की भूख में वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पंचायत चुनावों में भाजपा का आचरण तानाशाही का रहा है। भाजपा ने उसमें महिलाओं का चीरहरण जैसा जघन्य काम किया।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की तैयारी षड्यंत्र से भरी हुई है, इसलिए बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। उसने अपने शासनकाल में एक भी जनहित का काम नहीं किया। समाज का हर वर्ग आक्रोशित है। लोग अब भाजपा सरकार को और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। वे भाजपा से छुटकारा पाना चाहते है।"

उन्होंने याद दिलाया कि सपा की पिछली सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हुई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, बुन्देलखंड में राहत की कई योजनाएं चलाई गईं, लखनऊ में मेट्रो चली, अंतरराष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया, सरयू-राप्ती योजना का 80 प्रतिशत कार्य समाजवादी सरकार में हो चुका था और इसे पूरा कराने में भाजपा ने पांच साल लगा दिए।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की आदत केवल उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछा दी गई थी, तभी फर्टिलाइजर कारखाना गोरखपुर में चल पाया। उन्होंने कहा कि एम्स की जमीन भी समाजवादी सरकार ने दी थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी संविधान को बचाने की है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों और आंम्बेडकरवादियों को अब इसमें अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है और यह चुनाव देश को बचाने का है।

बैठक के अंत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी शहीदों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘रावत का शौर्यपूर्ण जीवन था। देश अपने अमर जवानों को सदैव याद करेगा।’’

उपस्थित लोगों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह