लाइव न्यूज़ :

सत्ता के लिये किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा: गहलोत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:16 IST

Open in App

जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुडुचेरी में सरकार गिराने के लिये अनैतिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

गहलोत ने सोमवार को सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर