लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कमलनाथ की आदिवासी अधिकार यात्रा को ‘धोखा यात्रा’ बताया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:15 IST

Open in App

भोपाल, छह सितंबर मध्यप्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की आदिवासी अधिकार यात्रा को ‘धोखा यात्रा’ बताते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में कांग्रेस के लंबे शासन काल और कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल में जनजाति समाज के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किए गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया, ‘‘ कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने आदिवासियों के हक और अधिकार को लूटने का काम किया। आदिवासियों के अधिकार लूटने वालों को यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जन अधिकार यात्रा सिर्फ नौटंकी है।’’

शर्मा ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर कई योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि कमलनाथ आदिवासी अधिकार यात्रा निकालने से पहले बताएं कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भाजपा सरकार में शुरु की गई जनकल्याणकारी योजनाएं क्यों बंद की थी?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उन्हें अलीराजपुर, झाबुआ, मंडला आदिवासी अंचल याद क्यों नहीं आए ?

शर्मा ने आरोप लगाया, “कांग्रेस की हमेशा यह नीति रही है कि फूट डालो और राज करो। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को नेतृत्व विहीन रखा।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के विपरीत भाजपा ने जनजाति समाज के कल्याण के लिए नेतृत्व खड़ा किया। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल जनजाति समुदाय से हैं। भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी जैसे होनहार और विचारवान आदिवासी युवा को राज्यसभा में भेजा जबकि कांग्रेस ने एक अनुसूचित वर्ग के नेता को दरकिनार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजना उचित समझा।”

उन्होंने कांग्रेस पर जनजाति समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राज किया लेकिन इस वर्ग को हमेशा ‘वोट बैंक’ माना और इसे नेतृत्व करने का अवसर नहीं दिया।

शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने यह तय किया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति समाज के गौरव दिवस के तौर पर मनाया जायेगा और उस दिन अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को जबलपुर में वीर शंकरशाह और रघुनाथ शाह की शहादत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह अभियान की शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता