लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सीडब्ल्यूसी को ‘परिवार बचाओ कार्य समिति’ बताया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को ‘‘परिवार बचाओ कार्य समिति’’ बताया और आरोप लगाया कि इसमें पार्टी की अंदरूनी अनबन एवं इसके नेतृत्व की विफलता के मुद्दों पर कोई समाधान नहीं निकला और इसके बजाए यह झूठ फैलाने में लगी रही।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सिंघू बोर्डर पर एक दलित व्यक्ति की हत्या पर प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए भी सीडब्ल्यूसी की आलोचना की, जो किसान प्रदर्शन का एक स्थल है और पूछा कि क्या विपक्षी दल हत्या में ‘‘तालिबानी मानसिकता’’ वालों के साथ है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व अपनी राजनीति के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाटिया ने कहा, ‘‘तुच्छ वोट बैंक राजनीति के कारण विपक्षी दल और खासकर कांग्रेस इस प्रमुख मुद्दे पर घोर चुप्पी साध लेंगे। उनमें गलत को गलत कहने की हिम्मत नहीं है क्योंकि यह उनके राजनैतिक विमर्श के अनुकूल नहीं है।’’ भाटिया ने किसान नेता राकेश टिकैत के बयान की भी आलोचना की जिन्होंने कहा था कि इस तरह की घटना के लिए आयोजक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

सोनिया गांधी के यह कहने पर कि वह कांग्रेस की ‘‘पूर्णकालिक अध्यक्ष’’ हैं, भाटिया ने कहा कि वह संगठन की अंतरिम अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कांग्रेस कार्य समिति कम और परिवार बचाओ कार्य समिति अधिक है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी के उद्घाटन भाषण में पार्टी के समक्ष उत्पन्न कई मुद्दों का जिक्र नहीं किया गया और कांग्रेस शासित विभिन्न राज्यों में लोगों के सवालों के जवाब नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति पर आगे बढ़ी। उनका इशारा सोनिया द्वारा मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर किए गए हमलों की तरफ था जिसमें ‘‘तीन कृषि कानून’’, जम्मू-कश्मीर में हत्याएं, लखीमपुर खीरी हिंसा और अर्थव्यवस्था की दशा शामिल थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos