लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने असम के बजट को त्वरित विकास का खाका पेश करने वाला बताया, कांग्रेस ने आलोचना की

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम सरकार द्वारा पेश बजट की सराहना करते हुए ''इसे अगले पांच साल में त्वरित विकास और विकसित असम के निर्माण के लिये’’ रोडमैप पेश करने वाला करार दिया।

वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य के बजट की आलोचना की और आरोप लगाया कि ''यह इतिहास का सबसे कपटपूर्ण बजट है।'' कांग्रेस ने कहा कि इस बजट में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कोविड-19 से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ भी नया नहीं है।

भाजपा की असम इकाई के मुख्य प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट ''वास्तविकता और दूरदर्शिता'' पर आधारित है।

उन्होंने कहा, '' इस बजट से राज्य के विकास को गति मिलेगी। साथ ही अगले पांच साल में विकसित असम बनाने के लिए खाका खींचा गया है।''

असम सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में 2021-22 का बजट पेश किया था। बजट में एक लाख नये सरकारी नौकरी सृजित करने का प्रस्ताव है और कोई नया कर नहीं लगाया गया है। चालू वित्त वर्ष में 566 करोड़ रुपये का बजटीय घाटा रहने का अनुमान लगाया गया है।

यह हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई वाली सरकार का पहला बजट रहा, जिसे राज्य की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने पेश किया।

भाजपा प्रवक्ता ने सरकारी स्कूलों के नौवीं और 10वीं के छात्रों को स्मार्ट फोन देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के सुधार पर ध्यान केंद्रित कर वर्तमान कोविड-19 संकट से निपटने के लिए कदम उठाया है।

इस बीच, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की अजीविका प्रभावित हुई है और वे लोग इससे जूझ रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दवाइयों की बढ़ती कीमतों की मार झेल रही आम जनता के लिए कोई राहत नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे