लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक माहौल पर चर्चा के लिए प्रदेश इकाई के कोर ग्रुप की बुलायी बैठक

By भाषा | Updated: July 29, 2019 00:32 IST

जम्मू कश्मीर के लिए पार्टी के मुख्य रणनीतिकार राम माधव ने इससे पहले चुनाव आयोग से इस साल प्रदेश में चुनाव कराने की अपील की थी। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।

Open in App

भाजपा ने जम्मू कश्मीर में राजनीतिक माहौल और वहां जब कभी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को प्रदेश इकाई के कोर समूह की बैठक बुलायी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा महासचिव राममाधव, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे।

इन नेताओं के अलावा पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में हिस्सा लेंगे। जम्मू कश्मीर के लिए पार्टी के मुख्य रणनीतिकार राम माधव ने इससे पहले चुनाव आयोग से इस साल प्रदेश में चुनाव कराने की अपील की थी। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।

पार्टी महासचिव नरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के पास इस साल चुनाव कराने के लिए काफी समय बचा है। जम्मू कश्मीर में 2014 में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे। जम्मू कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है, जिसे तीन जुलाई से और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

इस बीच, जम्मू में जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पर अनुच्छेद 370 के नाम पर और जम्मू कश्मीर को प्राप्त ‘विशेष दर्जा’ के बहाने लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि इन दलों ने आजादी के बाद करीब आधी सदी तक राज्य में शासन किया और उनके शासन के तहत संविधान के सभी प्रावधान जम्मू कश्मीर तक विस्तारित किये गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित